मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive >Sahitya >>कविता
यूँ ही कहीं गूजर जाए न जिंदगी  -  अरुण कुमार झा

डर है कि यूँ ही कहीं गूजर जाए न जिंदगी
बनने से पहले बिखर जाए न जिंदगी ।
आज अनसूलझी पहेली बनती जा रही है जिंदगी
गर हो सके तो आके सुलझा जाओ ये गुत्थी ।

परेशान से रहता है ये दिल
आखिर किस उलफ़त की चाहत में ।
औरों को बेवफा है समझता
खुद नासमझी की हालत में ।

मोलतोल करता है ये मन
खुद के प्यार को पाने में ।
फिर आखिर ये कैसे खुश हो
औरों का र्दद मिटाने में ।

औरों की निंदा करता है
स्वयं ही वैसा करता है ।
खुद नाकाम मुकामों पर वो
औरों को कोसा करता है ।

दुनिया की ही रीति रही है
जो न मिले उसे वो बुरा कहे ।
पाने पर मन रूकता ही नहीं
न पाने पर बेचैन रहे ।

फिर आखिर कब खुश हो मानव
क्या संभव है ऐसा होना ।
शायद नहीं कदापि नहीं
न हुआ कभी न होगा भी ।


प्रस्तुती अरुण कुमार झा info@mithilalive.com 
मजॆदार चुटकुलॆ दुसरा पॆज
 

 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© 2007 Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com