मिथिलालाइव
साहित्य
 
MithilaLive > साहित्य‌ >>श्रीमद् भगवत गीता>> सातवाँ अध्याय   >>2
 
सातवाँ अध्याय
 
श्रीभगवान बोले
त्रिभिर्गुणमयैर्भावैरेभिः सर्वमिदं जगत् ।
मोहितं नाभिजानाति मामेभ्यः परमव्ययम् ॥७- १३॥
इन तीन गुणों के भाव से यह सारा जगत मोहित हुआ, मुझ अव्यय और परम को नहीं जानता ।

दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया ।
मामेव ये प्रपद्यन्ते मायामेतां तरन्ति ते ॥७- १४॥
गुणों का रूप धारण की मेरी इस दिव्य माया को पार करना अत्यन्त कठिन है । लेकिन जो मेरी ही शरण में आते हैं वे इस माया को पार कर जाते हैं ।

न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः ।
माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः ॥७- १५॥
बुरे कर्म करने वाले, मूर्ख, नीच लोग मेरी शरण में नहीं आते । ऍसे दुष्कृत लोग, माया द्वारा जिनका ज्ञान छिन चुका है वे असुर भाव का आश्रय लेते हैं ।

चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन ।
आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ॥७- १६॥
हे अर्जुन, चार प्रकार के सुकृत लोग मुझे भजते हैं । मुसीबत में जो हैं, जिज्ञासी, धन आदि के इच्छुक, और जो ज्ञानी हैं, हे भरतर्षभ ।

तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते ।
प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः ॥७- १७॥
उनमें से ज्ञानी ही सदा अनन्य भक्तिभाव से युक्त होकर मुझे भजता हुआ सबसे उत्तम है । ज्ञानी को मैं बहुत प्रिय हूँ और वह भी मुझे वैसे ही प्रिय है ।

उदाराः सर्व एवैते ज्ञानी त्वात्मैव मे मतम् ।
आस्थितः स हि युक्तात्मा मामेवानुत्तमां गतिम् ॥७- १८॥
यह सब ही उदार हैं, लेकिन मेरे मत में ज्ञानी तो मेरा अपना आत्म ही है । क्योंकि मेरी भक्ति भाव से युक्त और मुझ में ही स्थित रह कर वह सबसे उत्तम गति - मुझे, प्राप्त करता है ।

बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते ।
वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः ॥७- १९॥
बहुत जन्मों के अन्त में ज्ञानमंद मेरी शरण में आता है । वासुदेव ही सब कुछ हैं, इसी भाव में स्थिर महात्मा मिल पाना अत्यन्त कठिन है ।

कामैस्तैस्तैर्हृतज्ञानाः प्रपद्यन्तेऽन्यदेवताः ।
तं तं नियममास्थाय प्रकृत्या नियताः स्वया ॥७- २०॥
इच्छाओं के कारण जिन का ज्ञान छिन गया है, वे अपने अपने स्वभाव के अनुसार, नीयमों का पालन करते हुऐ अन्य देवताओं की शरण में जाते हैं ।

 
॥ ॐ नमः भगवते वासुदेवाये ॥

 

मित्र को भेजियेँ  सुझाव/प्रतिक्रिया
और भी
 
 

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© 2007 Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com